न्यूज़पेपर और सोशल मीडिया से पता चला कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का आवेदन जल्द शुरू होने वाला है ।
उत्तर प्रदेश पुलिस में शीघ्र ही लगभग (24,000) पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होने जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस अभियान की सभी प्रशासनिक तैयारियाँ पूर्ण कर ली हैं और राज्य सरकार से औपचारिक अनुमति मिलने के पश्चात भर्ती विज्ञापन जारी किया जाएगा। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि भर्ती संबंधी अधिसूचना 15 जून तक सार्वजनिक की जा सकती है।
डीजीपी मुख्यालय ने बोर्ड को सिपाही के 19,220 और उप निरीक्षक के 4,543 रिक्त पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। सिपाही संवर्ग में नागरिक पुलिस के लिए 9,837 पद, फायर मैन सर्विस के लिए 2,282, पीएसी पुलिस के लिए 3,245पद्, पीटीएस/एसआरटीसी में 2,444 पद पर, विशेष बल के लिए 71 पद प्रस्तावित हैं। उप निरीक्षक पदों में नागरिक पुलिस में 387, विशेष बल में 927, पीटीएस/एसआरटीसी में 3,083 और अन्य विभागों में 146 पद शामिल हैं।
संभावित आंकड़ों के अनुसार, इन पदों के लिए लगभग 35 लाख अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया जा सकता है। विगत भर्ती चक्र में, जब 60,244 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई थी, तब लगभग 48 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे। यद्यपि इस बार रिक्तियों की संख्या कम है, फिर भी प्रतिस्पर्धा अधिक रहने की संभावना है।
👉इस बार आवेदन की प्रक्रिया अधिक बढ़ने की संभावना है आकड़ो के मुताबिक लगभग 35-40 लाख आवेदन होने की संभावना है
भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएगी, जिसमें विस्तृत दिशा-निर्देश विज्ञापन के साथ प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक पोर्टल पर नियमित रूप से अद्यतन जानकारी प्राप्त करते रहें और आवेदन हेतु सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
👉महत्वपूर्ण दस्तावेज:-
2. हाई स्कूल मार्कशीट
3. इंटर मार्कशीट
4. जाति प्रमाण पत्र
5. आय् प्रमाण पत्र
6. निवास प्रमाण पत्र

0 टिप्पणियाँ